सहारणी ग्राम पंचायत के गांव गिलवाला में हरियाली तीज पर ब्लॉक स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम
25 सौ पौधों का रोपण कर हरियालो राजस्थान का दिया संदेश
टिब्बी। प्रदेश सरकार के "हरियालो राजस्थान के संकल्प" के तहत रविवार को हरियाली तीज के अवसर पर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहारणी के गांव गिलवाला में ब्लॉक स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम सत्यनारायण सुथार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे 25 सौ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण व हरित राजस्थान का संदेश दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार ने ‘हरियालो राजस्थान’ महाअभियान शुरू किया। पिछले मानसून में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए और इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
हरियालो राजस्थान अभियान में सबकी भागीदारी जरूरी
इस मौके पर एसडीएम सत्यनारायण सुथार ने कहा कि राजस्थान अब रेगिस्तान नहीं, ‘हरित समृद्धि’ की ओर अग्रसर है। ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत हरियाली तीज के अवसर पर जिले में 6 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूरे वर्ष में जिले को 19 लाख 16 हजार 500 पौधों का लक्ष्य मिला है। यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, आमजन अपने परिजनों की स्मृति में वृक्ष लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए सबकी भागीदारी जरूरी है। एसडीएम सत्यनारायण सुथार, बीडीओ श्यामसुन्दर मूंड, तहसीलदार हरीश कुमार टाक, ग्राम विकास अधिकारी सुशील रावण, जिला परिषद सदस्य विजय सिंह राठौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह राठौड़, देहात मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन चाहर, पवन बागोरिया, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण बेनीवाल, ग्राम पंचायत प्रशासक संदीप कड़वासरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यार्थियो ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और साढ़े 4 बीघा भूमि में सघन वन विकसित करने के लिए 2500 पौधे लगाए।
पौधारोपण के लिए ग्राम पंचायत ने 2 माह पूर्व जगह को किया चिंहित
सहारणी ग्राम पंचायत द्वारा कल्याण भूमि के पास विकास कार्य के लिए साढ़े बीघा भूमि को हरियाली तीज पर सघन पौधे विकसित करने के लिए जगह चिन्हित कर तैयारियां शुरू की। जिसके लिए ग्राम पंचायत ने वहां पर ग्रामीणों द्वारा डाला गया मलबा हटाकर जगह का लेवल सही करके तारबंदी की गई। और ग्रामीणों को पाबंद कर पौधारोपण करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ भागीदारी देने की अपील की और लोगों ने इसमें सहयोग दिया। जिसके बाद रविवार को हरियाली तीज के अवसर पर वन महोत्सव का आयोजन कर 25 सौ पौधो का रोपण किया।
Post a Comment