Barcking News

6/recent/ticker-posts

फैक्ट्री प्रबंधक ने राठीखेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री नहीं लगाने का लिया निर्णय

राठीखेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री नहीं लगाने का प्रबंधक ने लिया निर्णय, आधिकारिक पत्र का इंतजार

किसानों ने जताई खुशी, आंदोलन रहेगा जारी



टिब्बी। राठीखेड़ा के चक 5 आरके  में प्रस्तावित एशिया के सबसे बड़ी एथेनॉल फैक्ट्री लगाने को लेकर फैक्ट्री हटाओ क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में जल, जमीन व वायु के लिए किसानो, ग्रामीणों द्वारा जन आक्रोश में "एथे फैक्ट्री नहीं लगन दयांगे" की आवाज जो धीरे धीरे लोगो की एकजुटता, समर्थन से बुलंद होती रही। 18 नवंबर को शीर्ष नेताओं, किसानो को अल सुबह ही घर से हिरासत में लेकर धरना स्थल से खदेड़ दिया था। और पुलिस की निगरानी में फैक्ट्री का निर्माण कार्य शुरू किया तो उसके बाद वह बुलंद आवाज आमजन की आवाज ने 10 दिसंबर को महापंचायत में उमड़े जनसैलाब से जन आंदोलन का रूप ले लिया । टिब्बी एसडीएम कार्यालय के समक्ष हुई महापंचायत का प्रशासन द्वारा अनदेखी करने के बाद शाम होते ही आंधी ने अपने रौद्र रूप लेकर फैक्ट्री में तोड़-फोड़ व आगजनी की घटना हुई। इस दौरान हुई हिंसा में तीन दर्जन पुलिसकर्मी व एक दर्जन से अधिक किसान घायल हो गए थे। जिसके बाद भी आंधी ने थमने का नाम नहीं लिया। 17 दिसंबर को हनुमानगढ़ धान मंडी में हुई महापंचायत में और अधिक संख्या में पंजाब, हरियाणा सहित संयुक्त किसान मोर्चा के शीर्ष नेताओं ने भी शिरकत की। उसके बाद किसानो से हुई वार्ता में फैक्ट्री के लिए उच्च स्तरीय जांच करवाने तक कार्य रोक दिया गया।  फैक्ट्री हटाओ के लिए चल रहे विवाद के बीच फैक्ट्री लगा रही कम्पनी ने राठीखेड़ा में फैक्ट्री नही लगाने का निर्णय लिया है। हालाकि शनिवार देर शाम इस सम्बंध में कोई आधिकारिक पत्र जारी नही किया गया तथा किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की लेकिन दिनभर सोशल मीडिया पर ये खबर खूब वायरल हुई। जिसमें फैक्ट्री के सीनियर मैनेजर जेपी शर्मा के हवाले से फैक्टरी को अन्यत्र स्थान्नान्तरित किए जाने की जानकारी दी गई।

वहीं फैक्ट्री हटाओ क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य रवि जोसन व महंगा सिंह सिधु ने बताया कि अभी तक फैक्ट्री को हटाने से संबंधित कोई अधिकारिक सूचना या पत्र नहीं मिला है। इसका इंतजार है। संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि जब फैक्ट्री को हटाने को लेकर आधिकारिक पत्र नहीं मिलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फैक्टरी के सीनियर मैनेजर जेपी शर्मा ने बताया कि राठी खेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री नहीं लगाने को लेकर राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है। उन्होने बताया कि दूसरे राज्यों से फैक्ट्री लगाने के प्रस्ताव आ रहे हैं। जिसके चलते अब कंपनी फैक्ट्री लगाने के लिए अन्य राज्यों का रूख करेंगी। राठीखेड़ा में एथेनॉल फैक्टरी नही लगाने से सम्बंधित खबरों के आने के बाद कस्बे के मुख्य गुरुद्वारा में धरने पर बैठे किसानों व संघर्ष समिति के सदस्यों ने खुशी जताई। संघर्ष समिति के सदस्यों ने इसे एकता की जीत बताया तथा कहा कि जब तक फैक्ट्री को हटाने का आधिकारिक पत्र नहीं मिल जाता तथा आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मामले वापस नहीं होते तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संघर्ष समिति के सुखजीत सिंह चट्ठा, मदन दुगेसर, रविन्द्र रिणवां, महंगा सिंह सिंधु, रवि जोसन, बलराम सहारण, इंद्रजीत सिंह, जगजीत सिंह जग्गी, मान सिंह राठौड़ सहित बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।

गौरतलब है कि एथेनॉल फैक्ट्री हटाने की मांग को लेकर फैक्ट्री हटाओ क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य पिछले 16 माह से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। तथा दस दिसंबर को फैक्टरी हटाने की मांग को लेकर हुई 10 व 17 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर हनुमानगढ़ की धानमंडी में इथेनॉल फैक्ट्री को हटाने व दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर बड़ी महा पंचायत हुई। महांपचायतों के बाद पुलिस व प्रशासन की आंदोलनकारियों से हुई वार्ता के बाद फैक्टरी का निर्माण कार्य रोक दिया गया था।


Post a Comment

0 Comments