E-Manas/ई-मानस

E Manas

मनरेगा श्रमिकों के लिए कार्यस्थल समय में किया बदलाव

महात्मा गांधी नरेगा श्रमिकों के लिए कार्यस्थल समय में बदलाव

सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा कार्य समय


हनुमानगढ़। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यस्थल पर कार्य का समय अब प्रातः 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह नई व्यवस्था 16 जुलाई से 15 सितंबर, 2025 तक प्रभावी रहेगी। जिला कार्यक्रम समन्वयक (ईजीएस) एवं जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मानसून के दौरान तापमान में गिरावट और वर्षा के मद्देनजर, पूर्व में निर्धारित प्रातः 5:30 से 12:30 बजे तक के समय को अब संशोधित किया गया है। अब समस्त कार्य विश्राम काल रहित होंगे। गौरतलब है कि महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम 2005 की अनुसूची 1 के पैरा 19 के अनुसार 8 घंटे की कार्य अवधि, 1 घंटे के विश्नाम काल के साथ निर्धारित है। राज्य में प्रचंड गर्मी के दृष्टिगत इस योजनान्तर्गत कार्यों का समय प्रातः 5:30 से दोपहर 12:30 बजे तक (विश्राम काल रहित) किया गया था, जो 15 जुलाई तक प्रभावी था।  आदेशानुसार, यदि कार्य स्थल पर कोई श्रमिक समूह निर्धारित समय से पूर्व निर्धारित टास्क पूरा कर लेता है तो वे मस्टररोल पर एनएमएमएस के नियमानुसार उपस्थिति दर्ज कराकर एवं टास्क प्रपत्र में समूह मुखिया के हस्ताक्षर के बाद कार्यस्थल छोड़ सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post