News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जल पखवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रमों से विद्यार्थियो को करेंगे जागरूक

जल पखवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रमों से विद्यार्थियो को करेंगे जागरूक

वर्षा जल के संचय की थीम पर स्कूलों में आयोजित होगा 16 से 30 अप्रैल तक जल पखवाड़ा

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने जारी किए आदेश



हनुमानगढ़। जिले सहित राज्य के सभी स्कूलों में 16 से 30 अप्रेल तक जल पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के राज्य परियोजना निदेशक ने जारी आदेशों में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 मार्च 2021 को जल शक्ति अभियान कैच द रैन की शुरुआत की थी। जिसके अंतर्गत हर वर्ष अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष जल संरक्षण, जल संग्रहण के प्रति जागरूकता लाने, जल है तो कल है की जानकारी देने, जल संरक्षण के उपाय बताने के लिए राजकीय व निजी स्कूलों में 16 से 30 अप्रैल तक जल पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। पखवाड़े में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में प्रार्थना सभा में जल बचत करने की शपथ लेने का कार्य किया जाएगा। वहीं पैरेंट्स टीचर मीटिंग बुलाकर जल की बचत करने पर चर्चा होगी। पोस्टर व रंगोली के माध्यम से जल बचाने पर कार्य किया जाएगा। जल का प्रयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को यह भी बताया जाएगा कि किस प्रकार बारिश के पानी को घर में इकट्ठा किया जा सकता है। बारिश के पानी को शुद्ध करने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान, स्कूलों में जल संरक्षण, जल संग्रहण और जल के महत्व के बारे में जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

जल पखवाड़ा का उद्देश्य:

जल संरक्षण और जल संग्रहण के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
जल के महत्व और उपयोग के बारे में जानकारी देना।
जल संरक्षण के उपायों के बारे में बताना।
छात्रों को जल बचाने के लिए प्रेरित करना। 
जल पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रम:
प्रार्थना सभा में जल बचत की शपथ।
पैरेंट्स टीचर मीटिंग में जल की बचत पर चर्चा।
पोस्टर और रंगोली के माध्यम से जल बचाने के बारे में जानकारी।
जल का प्रयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी।
बारिश के पानी को घर में इकट्ठा करने के तरीके की जानकारी।
बारिश के पानी को शुद्ध करने के तरीकों की जानकारी। 


अन्य गतिविधियाँ:

जल संरक्षण पर भाषण प्रतियोगिता।

जल संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता।

जल संरक्षण पर वाद-विवाद प्रतियोगिता।

जल संरक्षण पर नाटक।

जल संरक्षण पर प्रदर्शनी।

जल संरक्षण पर क्विज। 

इन गतिविधियों के माध्यम से, स्कूलों में जल पखवाड़े के दौरान बच्चों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा और उन्हें जल बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.