दिव्यांग प्रियंका को शिविर में तत्काल मिली व्हील चेयर,
सरकार की जन जन की सेवा हुई साकार
टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा जन जन की सेवा के लिए सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को टिब्बी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 19 व 20 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 6 जीजीआर में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आने वाले पात्र लोगो को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। वही वार्ड 12 निवासी प्रमोद कुमार अपनी दिव्यांग बेटी प्रियंका के साथ शिविर में आया। शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सेरेब्रल पाल्सी दिव्यांग प्रियंका को संयुक्त सहायता उपकरण योजना में तत्काल व्हील चेयर देकर लाभान्वित किया।
व्हील चेयर पाकर प्रियंका व उसके परिजनों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सरकार का आभार जताया। इस मौके पर शिविर प्रभारी सुमित्रा छींपा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की कनिष्ठ लेखाकार आईना स्वामी ने प्रियंका को व्हील चेयर स्वीकृति का प्रमाण पत्र व व्हील चेयर प्रदान की।



0 Comments