भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
हनुमानगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष में जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले में शनिवार, 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सीईओ श्री ओपी बिश्नोई ने बताया कि हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित अंबेडकर चौक से सिविल लाइन स्थित सामुदायिक भवन तक दोपहर 12 बजे शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
सामुदायिक भवन में दोपहर 12.30 बजे जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। सीईओ ने बताया कि शनिवार को सामुदायिक भवन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शनिवार को दोपहर 12.30 बजे भगवान बिरसा मुंडा एवं जनजाति स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।

0 Comments